Search

पेटरवार : पुलवामा के शहीदों की याद में बोकारो से रांची के लिए दौड़े 6 युवा

Petarwar : बोकारो जिले के 6 युवाओं की एक टोली 120 किलोमीटर दौड़ लगाकर रांची शहीद स्मारक जा रहे हैं. मंगलवार को इस दौरान पेटरवार में युवाओं का स्वागत किया गया. इस दौड़ को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज़ कराने के मकसद से युवा निकले हैं. बोकारो जिले के चन्द्रपुरा के 6 युवा नकुल कुमार साव, निरंजन साव, सचिन कुमार कुशवाहा, राजकुमार पांडेय, शशिभूषण पांडेय और श्याम पांडेय अहले सुबह रांची के लिए निकले हैं. युवाओं ने बताया कि 14 फरवरी 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए सभी अमर जवानों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से वे रांची के लिए निकले हैं. उनकी शहादत को याद दिलाना और युवाओं में देशभक्ति भावना जागृत करना ही हमारा मकसद है. उन्होंने कहा इस 120 किलोमीटर दौड़ के माध्यम से युवाओं को यही संदेश देना चाहते हैं कि पश्चिमी संस्कृति को छोड़ भारतीय संस्कृति का आदर करें. कहा कि आज 14 फरवरी प्रेमियों के लिए बड़ा दिन हो सकता है, लेकिन हमारे लिए यह काला दिवस है. आज के ही दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 44 सीआरपीएफ जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी. यह">https://lagatar.in/bermo-investigation-of-350-divyangs/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : साढ़े तीन सौ दिव्यांगों की हुई जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp