Search

पेटरवार : सीसीटीवी की मदद से बाइक चोर अरेस्ट, भेजा जेल

Petarwar (Bokaro) : पेटरवार थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. बीते 31 जनवरी और 4 फरवरी को पेटरवार बाजारटांड़ से बाइक चोरी हुई थी. पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद थी. फुटेज के आधार पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़की कुन्दरी गांव निवासी एज़ाज़ अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी रहमत नगर निवासी साजिद अंसारी घर पर नहीं मिला. विनय कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में एज़ाज़ अंसारी ने साजिद अंसारी के साथ बीते 31 जनवरी और 4 फरवरी को पेटरवार बाजारटांड़ से दो बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है. चोरी की गई बाइक आलम अंसारी और अमजद अंसारी को बेची गयी. आरोपियों ने जिस बाइक से चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे उस बाइक को पुलिस ने बरामद किया है. एज़ाज़ अंसारी को गुरुवार को पेटरवार उपकारा भेज दिया गया. बता दें कि पेटरवार बाजारटांड़ से 31 जनवरी और 4 फरवरी को दो बाइक की चोरी हुई थी. पेटरवार थाना में कांड संख्या 19/23 व 24/23 भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया था. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा एसआई गुलशन कुमार, सुबोध कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे. यह">https://lagatar.in/fusro-shops-remained-closed-in-protest-against-two-percent-market-fee-hike/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : दो प्रतिशत बाजार शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में दुकानें रही बंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp