Search

 
 
 

पेटरवार : हेमंत सोरेन ने जैनियों को बेचा पारसनाथ : देवनारायण मुर्मू

 
Petarwar (Bokaro) : गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ को मरांग बुरु के रूप में पुनर्वापसी व सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर शनिवार 11 फरवरी को आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने पेटरवार चौक को जाम कर दिया. पेटरवार तेनु चौक पर एनएच को डेढ़ घंटे ज़ाम रखा गया. जाम का नेतृत्व कर रहे आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि पारसनाथ पहाड़ आदिवासियों का मरांग बुरू है. लेकिन झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने 5 जनवरी 2023 को इसे जैनों को बेच दिया है. मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के साथ धोखा किया है. इसी की पुनर्वापसी और प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड लेने, कुर्मी जाति को आदिवासी बनने से रोकने सहित अन्य मुद्दों को लेकर चक्का जाम किया. [caption id="attachment_551982" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CHAKKA-JAAM-2-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> पेटरवार तेनु चौक पर एनएच को जाम करते प्रदर्शनकारी[/caption] इससे पूर्व सेंगेल कार्यकर्ताओं ने पेटरवार प्लस 2 उच्च विद्यालय मैदान से झंडा बैनर तख्ता लेकर जुलूस की शक्ल में पेटरवार तेनु चौक पहुंचे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार, बीडीओ शैलैन्द्र कुमार चौरसिया, सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और बातचीत कर जाम को हटाया. इस दौरान छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. गौरतलब है कि सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने 11 फरवरी को भारत के पांच प्रदेशों बिहार, बंगाल, असम, उड़ीसा व झारखंड में रेल, रोड चक्का जाम का आह्वान किया था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंगेल सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू, जिला संयोजक जोनल युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय टुडू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता सोरेन, जिला संयोजक गोपीनाथ मुर्मू, रीझू मुर्मू, रामगढ़ जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उलेश्वरी हेम्ब्रम, प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार टुडू सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-19-year-old-son-of-meteorologist-found-hanging/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : मौसम वैज्ञानिक के 19 वर्षीय बेटे का फंदे में झुलता शव मिला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही