Search

पेटरवार : पूर्वजों की धरोहर को बचाना जरूरी- जयराम महतो

Peterwar : पेटरवार प्रखंड झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से 22 जनवरी को लेपो मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि हासा, भाषा और पैसा हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है. इसे बचाया जाना जरूरी है. नहीं बचाए जाने पर आनेवाली पीढ़ियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. विकास के नाम पूंजीपति हमारे जमीनों का अधिग्रहण कर रहे हैं. यहां बाहर से आकर बसने वाले लोग स्थानीय संस्कृति और पहचान को खत्म करने पर तुले हैं. प्रतिष्ठानों के नाम पर 17 लाख एकड़ जमीन अधिग्रहण किया गया. 7 लाख लोगों का विस्थापन हुआ. उन्हें न तो पुर्नवास मिला न ही नौकरी मिली. भूमि अधिग्रहण अधिनियम 113 के तहत ग्राम सभा आयोजित कर 80 प्रतिशत लोगों की सहमति से पुर्नवास करने का नियम है. अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलन किया जाना जरूरी है. जनसभा को जिला परिषद् सदस्य प्रह्लाद महतो और मनोहर महतो ने भी संबोधित किया. मौके पर अरविंद महतो, पिंटू महतो, निरंजन मुर्मू, सिंटू महतो, अशोक महतो, संतोष महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533481&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : आधा दर्जन मामलों में आरोपी रहे अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp