Petarwar : रांची से मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर बोकारो पहुंच चुका है. मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर के साथ निकला काफिला जैसे ही बोकारो जिला सीमा क्षेत्र के चरगी घाटी पहुंचा, लोगों ने टाइगर अमर रहे का नारा लगाना शुरू किया. चरगी घाटी में डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने काफिले की अगवानी की. पैतृक गांव ले जाने के क्रम में पेटरवार में बोकारो विधायक सह मुख्य सचेतक विरंची नारायण, गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद व बबीता देवी ने मंत्री के पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि. इस दौरान पेटरवार, कसमार और गोमिया में हज़ारों कार्यकर्ता अपने नेता की अंतिम दर्शन के लिए लालायित दिखे. जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पेटरवार पहुंचा ‘टाइगर जगरनाथ महतो अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, टाइगर जगरनाथ महतो का नाम रहेगा’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. कुछ कार्यकर्ता अपने नेता का अंतिम दर्शन कर फफक कर रो पड़े. [caption id="attachment_601486" align="aligncenter" width="1280"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAGARNATH-KAFILA-2.jpg"
alt="" width="1280" height="780" /> अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़[/caption]
भी पढ़े : बेरमो : विजय महतो के संदिग्ध मौत की माकपा ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग [wpse_comments_template]
alt="" width="1280" height="780" /> अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़[/caption]
मंत्री बादल पत्रलेख व विधायक अनूप सिंह कर रहे काफिले की अगुवाई
अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव अलारगो ले जाने के दौरान झारखंड सरकार सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह काफिले की अगुवाई कर रहे हैं. इससे पहले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर आज शुरुवार 7 अप्रैल की सुबह विशेष विमान से चेन्नई से रांची पहुंचा. शिक्षा मंत्री के पार्थिव शरीर को रांची एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा परिसर ले जाया गया. वहां उन्हें अंतिम सलामी दी गई. विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि देने के बाद उनका पार्थिव शरीर रांची के हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय ले जाया गया था. जहां पार्टी के नेता, कार्यकर्ता समेत तमाम समर्थक और अन्य लोग उनके अंतिम दर्शन किये. लोगों के दर्शन के बाद शिक्षा मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके विधानसभा क्षेत्र डुमरी ले जाया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/bermo-cpi-m-demands-a-high-level-inquiry-into-the-suspicious-death-of-vijay-mahato/">यहभी पढ़े : बेरमो : विजय महतो के संदिग्ध मौत की माकपा ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग [wpse_comments_template]
Leave a Comment