Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : बच्चे को ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

Advertisement
Advertisement
पहले दिन बूथों पर पिलाई गई पोलियोरोधी दवा
Petarwar (Bokaro) : पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 2 जुलाई रविवार को प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत की गई. उपप्रमुख सीमा देवी व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी ने संयुक्त रूप से 0 से 5 वर्ष के बच्चों को प्लस पोलियो की ड्राप पिलाकर अभियान को गति दी. चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज ने बताया कि यह अभियान रविवार से शुरू होकर आगामी 4 जुलाई तक चलेगा. इसके लिए बनाए गए 165 बूथों में 23,023 बच्चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. तेनुचौक बस पड़ाव व न्यू बस पड़ाव में दो ट्रांजिट बूथों का निर्माण किया गया है, ताकि अभिभावकों के साथ सफर करने वाले बच्चों को भी यह खुराक मिल सके. मौके पर उपप्रमुख सीमा देवी, बीपीएम तपेश्वर सिंह, एएनएम धर्मशीला सिन्हा आदि मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685688&action=edit">यह

भी पढ़ें: पेटरवार : गोमिया के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री के पुत्र का निधन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही