Search

 
 
 

पेटरवार : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल

 
एक घायल युवक सदर अस्पताल रेफर
Petarwar (Bokaro) : पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनुचोक के निकट 31 जुलाई को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. बता दें कि गोमिया आईईएल थाना क्षेत्र के करमाटांड़ निवासी सुबन गंझू (20) वर्ष व मुकेश गंझू (19) वर्ष पल्सर बाइक से दान्तु जा रहे थे. इस दौरान तेनु चौक पर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए. दोनों को पेटरवार पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से सुबन गंझू को सदर हॉस्पिटल बोकारो रेफर कर दिया गया, जबकि मुकेश को हल्की चोटे आई हैं. वहीं दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट लगी है, वह अपने घर चला गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716551&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : रोजगार की मांग को लेकर बीटीपीएस का गेट 5 घंटे जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही