Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

Advertisement
Advertisement
दोनों को रेफर किया गया रांची रिम्स
Petarwar (Bokaro): पेटरवार थाना क्षेत्र के चिनियागढ़ा मोड़ के समीप 3 जुलाई को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर लरीयाटाँड़ निवासी हरीश प्रसाद (23) वर्ष व आयुष कुमार राउत (23) वर्ष दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर पेटरवार अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे. पेटरवार के चिनियागढ़ा मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और वे दोनों गिर गए. इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को 108 एम्बुलेंस से पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज किया गया. इस संबंध में डॉ सोनी ने बताया कि दोनों घायलों के सर पर और पैर में गंभीर चोटें आई है. इसलिए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686489&action=edit">यह

भी पढ़ें: पेटरवार : दो बाइकों की सीधी टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, दो घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही