Search

 
 
 

पेटरवार : दो बाइकों की सीधी टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, दो घायल

 
Petarwar : बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में चिनियागढ़ा मोड़ के निकट 2 जुलाई को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चाचा भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में दोनों घायलों को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है. गोमिया के कोठीटांड़ निवासी 28 वर्षीय नितेश वर्णवाल और थाना चौक निवासी 18 वर्षीय अविनाश कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर पेटरवार से गोमिया वापस लौट रहे थे. चिनियागढ़ा मोड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर लगने से रजरप्पा प्रोजेक्ट थाना क्षेत्र के बहातु गांव निवासी सह शिक्षक 37 वर्षीय लुकमान अंसारी और उसके 19 वर्षीय भतीजे सुल्तान अंसारी की मौत हो गई. हादसे में बाइक पर सवार लुकमान के 7 वर्षीय पुत्र अरहान को पैर में मामूली चोट लगी है. मृतक लुकमान अंसारी अपनी बहन से मिलने झिरके गांव गया था. साथ में उसके भतीजे का बेटा भी था. बहन के गांव से लौटते समय हादसा हुआ. दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायलों के नाम गोमिया निवासी नितेश वर्णवाल और अविनाश कुमार है. हादसे की सूचना पाकर थाना प्रभारी विनय कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद  लुकमान एवं सुल्तान को मृत घोषित कर दिया. पेटरवार थाना पुलिस  दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685941&action=edit">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : बच्चे को ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही