Search

पेटरवार : सकारात्मक सोच के साथ परिश्रम करें, सफलता मिलेगी : कीर्ति मिश्रा

Petarwar : लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुर पेटरवार के प्रांगण में सोमवार को दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओ का विदाई सह आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि फिजिक्स के शिक्षक कीर्ति मिश्रा उपस्थित थे. मौके पर कीर्ति मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ परिश्रम करें, सफलता अवश्य मिलेगी. इस विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नही है. समय का प्रबंधन करते हुए पूरी तन्मयता के साथ मेनहत करें. उन्होंने दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं से परिचय लिया और अध्ययन से संबंधित बारीकियों की जानकारी दी. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा व प्राचार्य अमर प्रसाद ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया. छात्र-छात्राओं को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. मौके पर कृष्ण कुमार प्रसाद, अनिता प्रसाद, सुनील दास गुरु, शिव शंकर शर्मा, शिवप्रसाद, अनंत सिन्हा, उज्जवल चक्रवर्ती, आजाद प्रसाद, मुकेश कुमार सहित शिक्षक-शिक्षाकाएं उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-suspected-death-of-two-people-in-ccls-closed-swang-colliery/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सीसीएल के बंद स्वांग कोलियरी में दो व्यक्ति की संदिग्ध मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp