Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विवि में पीजी सेमेस्टर वन की नामांकन प्रक्रिया शुरू, 24 को जारी होगा प्रथम मेरिट लिस्ट

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय में पीजी (स्नातकोत्तर) सेमेस्टर वन की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई. स्नातक सेमेस्टर 6 का परिणाम घोषित होते ही नामांकन प्रकिया शुरू कर दी गई. गुरुवार से चांसलर पोर्टल को खोल दिया गया है. 21 नवंबर तक चांसलर पोर्टल खुला रहेगा. विद्यार्थी आज से आवेदन कर सकते हैं. संबंधित कागजात के साथ निर्धारित समय पर नामांकन के लिए आवेदन करेंगे. 24 नवंबर तक प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जो संबधित कॉलेज, चांसलर पोर्टल व कोल्हान विवि के वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. नामांकन प्रक्रिया भी 24 नवंबर से ही आरंभ होगी जो एक दिसंबर तक चलेगी. वहीं, सेकेंड मेरिट लिस्ट दो दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी. इसकी नामांकन प्रक्रिया दो दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलेगी. 10 दिसंबर से सभी कॉलेज व विभाग में कक्षाएं आरंभ करने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-prisoner-undergoing-treatment-at-mgm-hospital-escapes-from-mango-bus-stand-lodges-complaint-against-four-jawans/">BREAKING

: एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कैदी मानगो बस स्टैंड से फरार, चार जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज
ऑनलाइन नामांकन के लिए एसटी व एससी विद्यार्थियों का शुल्क 150 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि जेनरल और ओबीसी के लिे 200 रुपए निर्धारित है. नामांकन शुल्क पूर्व की तरह चांसलर पोर्टल द्वारा ही ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था है. कोल्हान विवि के डीएसडब्यू डॉ एससी दास ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष और कॉलेज प्रचार्य से कहा गया कि निर्धारित सीबीसीएस नियमावली के अनरूप नामांकन प्रक्रिया का विधिवत संचालन करना है. विद्यार्थियों को नामांकन में होने वाली हर परेशानी का यथासंभव समाधान कर नामांकन प्रक्रिया को हर हाल में समयावधि में सम्पन्न कराना है. सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाया जाये, ताकि किसी तरह की परेशानी विद्यार्थियों को न हो.

नामांकन प्रक्रिया

चांसलर पोर्टल में आवेदन करने की तिथि : 11 नवंबर से 21 नवंबर तक प्रथम सूची का प्रकाशन : 24 नवंबर प्रथम सूची से नामांकन : 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक द्वितीय सूची का प्रकाशन : 2 दिसंबर द्वितीय सूची से नामांकन की तिथि : 2 दिसंबर से 9 दिसंबर तक कक्षा आरंभ : 10 दिसंबर से [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही