Search

 
 
 

PGT स्कैम झारखंड का सबसे बड़ा नियुक्ति घोटाला : बाबूलाल

 
  • पीजीटी स्कैम के प्रमाण भी सामने आने लगे हैं : बाबूलाल
  • युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी भाजपा
  • सीबीआई जांच कराकर सीट बेचने वालों को कड़ी सजा दिलायेगी पार्टी
  • हेमंत सरकार महिलाओं के लिए बन चुकी है अभिशाप
Ranchi :  बीजेपी के प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी झारखंड में हुए नियुक्ति घोटाला पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि अनेकों बार बता चुका हूं कि पीजीटी स्कैम झारखंड का सबसे बड़ा नियुक्ति घोटाला है. अब तो इसके प्रमाण भी सामने आने लगे हैं. जेएसएससी ने अपने वेबसाइट पर जो स्कोर कार्ड अपलोड किये हैं, उसके अनुसार 100 अंक के पेपर में 252 अंक दे दिये गये हैं. पीजीटी रिजल्ट प्रकाशन में कई गड़बड़ियां सामने आ चुकी है. हजारों छात्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग करते रहे. लेकिन मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में नियुक्ति पत्र भी बांट दिया. भारतीय जनता पार्टी युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने देगी. भाजपा उक्त मामले की सीबीआई जांच करा के पीजीटी नियुक्ति प्रकरण में सीट बेचने वालों को कड़ी सजा दिलायेगी. https://lagatar.in/pgt-scam-is-the-biggest-recruitment-scam-in-jharkhand-babulal/untitled-54/"

rel="attachment wp-att-936655">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-54.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दिन बदला, लेकिन हालात नहीं बदले

बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर दूसरे पोस्ट में कहा कि झारखंड में आदिवासी बेटियां कल भी बलात्कार का शिकार बनीं और पिछले 4.5 सालों से अब तक यह सिलसिला राज्य में चलते आ रहा है. रांची जिला के चान्हों प्रखंड में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ मीमशाद अंसारी ने दुष्कर्म किया. आदिवासी महिलाओं के साथ धर्म विशेष के युवक लगातार दुष्कर्म कर रहे हैं. दुमका, साहिबगंज से लेकर रांची तक ऐसी घृणित घटनाएं सामने आ रही हैं. खुद को आदिवासी मुख्यमंत्री कहने वाले हेमंत सोरेन आज तक कभी भी आदिवासी महिलाओं की दुर्दशा पर अपनी चिंता तक व्यक्त नहीं की. हेमंत की सरकार महिलाओं के लिए अभिशाप बन चुकी है. लगातार हो रहे दुष्कर्म की घटना से राज्य की महिलाओं के मन में असुरक्षा की भावना घर कर गयी है. महिलाओं की मान प्रतिष्ठा बचाने के लिए इस महिला विरोधी हेमंत सरकार को हटाना ही होगा. https://lagatar.in/pgt-scam-is-the-biggest-recruitment-scam-in-jharkhand-babulal/untitled-55/"

rel="attachment wp-att-936654">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-55.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही