Kasmar (Bokaro) : बेरमो को जिला बनाने की मांग को बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति 25 अप्रैल को कसमार प्रखंड मुख्यालय पर धरना देगी. बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे. शनिवार को कसमार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कसमार के बाद 23 मई को पेटरवार प्रखंड मुख्यालय पर भी धरना दिया जाएगा. उसके बाद अनुमंडल के अन्य सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भी अलग-अलग तिथि में धरना के बाद बेरमो अनुमंडल मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर भी धरना कार्यक्रम तय किया गया है. इसके बाद भी अगर बेरमो को जिला बनाने के लिए सरकार ने कोई पहल नहीं की तो 6 दिसंबर को बेरमो अनुमंडल के स्थापना दिवस के दिन संपूर्ण बेरमो अनुमंडल को बंद कराया जाएगा. संतोष नायक ने कहा कि बेरमो अनुमंडल को जिला का दर्जा देने की मांग पिछले कई दशक से उठ रही है. लेकिन देश के इतने पुराने अनुमंडल को अभी तक जिला का दर्जा देने की मांग पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है. जबकि बेरमो जिला बनने की सभी अहर्ता रखता है. विमल जायसवाल व कुलदीप प्रजापति ने कहा कि बेरमो के जिला बनने से लाखों लोगों को सुविधाएं होगी और विकास को रफ्तार मिल सकेगी. कहा कि इस अनुमंडल क्षेत्र में कोयला, बिजली, डैम, बारूद कारखाना से लेकर तमाम महत्वपूर्ण चीजें मौजूद है, पर बेरमो को जिला नहीं बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-sri-sri-1008-five-day-maharudra-mahayagya-begins-mps-participate-in-kalash-yatra/">यह
भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : श्री श्री 1008 पांच दिवसीय महारूद्र महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद [wpse_comments_template]
बेरमो को जिला बनाने को लेकर चलेगा चरणबद्ध आंदोलन : संतोष

Leave a Comment