Search

 
 
 

पीएचडी के शोधार्थियों ने दो विश्वविद्यालयों में की तालाबंदी

 
Ranchi: पीएचडी के शोधार्थियों ने रांची विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में तालाबंदी की. तालाबंदी को छात्र संगठनों ने समर्थन किया. पहले शहीद चौक स्थित रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में ताला बंद करवाया. उसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में तालाबंदी की गयी. शोधार्थियों ने रांची विवि के सभी विभाग मेंं घूम -घूम कर चल रही कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से समर्थन मांगा. विद्यार्थियों ने शोधार्थियों का समर्थन किया और वे भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

शोधार्थियों ने कहा 

तालाबंदी करा रहे लोगों का कहना है कि इस नियमावली में जिस विश्वविद्यालय का नैक द्वारा रैंकिंग दी गयी है, वहां से पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली में 30 अंक दिए जाएंगे. जिस विश्वविद्यालय की नैक रैंकिंग नहीं है, उन्हें 15 अंक दिए जायेंगे. इसी बात को लेकर पीएचडी शोधार्थी विरोध कर रहे हैं. मालूम हो कि झारखंड के किसी विश्वविद्यालय को यह रैंक प्राप्त नहीं है. जिससे झारखंड में पीएचडी करनेवाले विद्यार्थियों का असिस्टेंट प्रोफेसर में नौकरी पाना मुश्किल होगा. पीएचडी कर रहे छात्रों ने कहा कि भारत के किसी भी राज्य में इस प्रकार की नियमावली नहीं है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही