Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैंब्रियन स्कूल रांची में फ्लॉक्सस का समर कैंप

Ranchi : कैंब्रियन स्कूल रांची में फ्लॉक्सस के समर कैंप का शनिवार को उद्घाटन हुआ, जिसका नाम कोड कैंप दिया गया है. कैंप एक महीने तक चलेगा. बच्चों को वेव डेवलपमेंट, गेमिंग विथ पाइथन, यूआई /यूएक्स ग्राफिक डिजाइनिंग सिखाया जाएगा. इस कैंप में बच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़ना है, ताकि वे आगे चलकर समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हों. इस कैंप में फ्लॉक्सस छात्रों की संरचनाओं की बुनियादी समझ, लॉजिकल सोच और प्रोग्रामिंग भाषाओं की प्रवीणता के साथ परिचित करायेगा. उद्घाटन के मौके पर बीआईटी के मैथ्स के प्रोफेसर डॉ. एस पाढ़ी , डाटा साइंस के प्रोफेसर डॉ. मनीष कुमार पांडेय व कैंब्रियन स्कूल की प्रधानाचार्या नीता पांडे, संजय जयसवाल, आईसीआईसीआई बैंक के चीफ मैनेजर स्मिता झा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/530-haj-pilgrims-will-go-to-madina-from-ranchi-minister-hafizul-hasan/">रांची

से 530 हज यात्री जायेंगे मदीना : मंत्री हफीजुल हसन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही