Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फोन टैपिंग मामला : NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को दिल्ली HC से मिली जमानत

NewDelhi : एनएसई की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण को फोन टैपिंग मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी है. चित्रा रामकृष्ण की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. रामकृष्ण ने जमानत याचिका में दलील दी थी कि उनके खिलाफ कोई अनुसूचित अपराध नहीं बनता है और आरोप भी धन शोधन निवारण अधिनियम के दायरे में नहीं आते हैं. जस्टिस जसमीत सिंह ने सुनवाई कर चित्रा रामकृष्ण की जमानत याचिका को स्वीकार किया.  इससे पहले भी चित्रा रामकृष्ण को फोन टैपिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिली थी. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-high-court-refuses-to-grant-bail-to-accused-irfan-alias-zuber/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी इरफान उर्फ जुबेर को बेल देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार)

ईडी ने रामकृष्ण की जमानत याचिका का किया था विरोध

ईडी ने मौजूदा मामले में चित्रा रामकृष्ण की जमानत याचिका का विरोध किया था. ईडी ने कहा था कि चित्रा रामकृष्ण ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ थीं. फोन टैपिंग मामला 2009 से 2017 के बीच का है. जब एनएसई के पूर्व सीईओ रवि नारायण, रामकृष्ण, कार्यकारी उपाध्यक्ष रवि वाराणसी, प्रमुख (परिसर) महेश हल्दीपुर तथा अन्य ने एनएसई और उसके कर्मचारियों से धोखाधड़ी करने की कथित साजिश रची थी. इसे भी पढ़ें : फिल्म">https://lagatar.in/pm-modis-statement-on-the-film-pathan-shahrukhs-fans-got-excited/">फिल्म

‘पठान’ पर पीएम मोदी का आया बयान, झूम उठे शाहरुख के फैंस

14 जुलाई को ईडी ने रामकृष्ण को किया था गिरफ्तार

चित्रा रामकृष्ण पर अपने कार्यकाल के दौरान कथित हिमालयन योगी के इशारे पर एनएसई का संचालन करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है. रामकृष्ण को सीबीआई ने कथित एनएसई को-लोकेशन घोटाले में गिरफ्तार किया था. उन्हें 14 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में लिया था. सीबीआई ने एनएसई के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद सुब्रमण्यम को भी इसी मामले में चेन्नई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने दावा किया था कि वही हिमालयन योगी हैं, जिसके इशारे पर रामकृष्ण काम करती थीं. आनंद सुब्रमण्यम पर भी आरोप है कि वह एनएसई के कामकाज में दखल देते थे. इसे भी पढ़ें : मध्यप्रदेश">https://lagatar.in/madhya-pradesh-the-mischievous-element-applied-itching-powder-on-the-body-of-minister-brijendra-singh-condition-worsened/">मध्यप्रदेश

:शरारती तत्व ने मंत्री बृजेंद्र सिंह के शरीर में लगाया खुजली करने वाला पाउडर, हालत हुआ खराब

अप्रैल 2013 से दिसंबर 2016 तक एनएसई की एमडी और सीईओ थी चित्रा

बता दें कि चित्रा रामकृष्ण अप्रैल 2013 से दिसंबर 2016 तक एनएसई की एमडी और सीईओ थी. रामकृष्ण को 2009 में एनएसई की एमडी नियुक्त किया गया था और 31 मार्च 2013 तक वह पद पर बनी रही. उन्हें एक अप्रैल 2013 को एमडी और सीईओ के रूप में पदोन्नत किया गया. एनएसई में उनका कार्यकाल दिसंबर 2016 में समाप्त हुआ था. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-human-rights-commission-seeks-investigation-report-from-dc-on-death-undertrial-prisoner-in-jail/">रांची:

जेल में कैदी की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने DC से मांगी जांच रिपोर्ट
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही