Search

 
 
 

मारवाड़ी कॉलेज में फोटो खींचो प्रतियोगिता

 
Ranchi : वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर मारवाड़ी कॉलेज के डिजिटल फोटोग्राफी एंड फिल्म मेकिंग डिपार्टमेंट की ओर से कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मोबाइल से फोटो खींचो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विभाग के कोर्स डायरेक्टर डॉ सुशील अंकन ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित निर्देश दिए. तय समय सीमा के भीतर एक थीम पर विद्यार्थियों ने मोबाइल से खींची गई तस्वीरें विभाग में जमा कराई. डिजिटल फोटोग्राफी एंड फिल्म मेकिंग विभाग के विद्यार्थियों ने केक काटकर वर्ल्ड फोटो फोटोग्राफी डे मनाया. डॉ सुशील अंकन ने विद्यार्थियों को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के महत्व और इसकी शुरुआत पर प्रकाश डाला. इस मौके पर विभाग के सभी प्रतिभागी शामिल हुए. प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर विद्यार्थियो को शुभकामनाएं दी और कहा कि फोटोग्राफी आज विश्व की जरूरत बन गई है. प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा बाद में की जाएगी. इसे भी पढ़ें –सच्चाई">https://lagatar.in/photographers-present-the-truth-in-front-of-people-like-a-mirror-mla/">सच्चाई

को आईने की तरह लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं फोटोग्राफर : विधायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही