Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में पर्यावरण दिवस के दूसरे दिन फोटोग्राफी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पहले सत्र में फोटोग्राफी में 12 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रूपों में फोटोग्राफी की. इसका थीम प्रकृति और पर्यावरण था. दूसरे सत्र में जलवायु परिवर्तन और वैश्विक प्रदूषण पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया. फोटोग्राफी कमिटी के सदस्यों में डॉ. मीनाक्षी मुंडा, डुमिनी माई मुर्मू, जय किशोर मंगल और शुभ्रा लकड़ा, रेखा चौधरी आदि थे. दूसरे सत्र की निबंध लेखन प्रतियोगिता में डॉ. मनीषा शाहदेव, आकांक्षा तिरु, डॉ. परितोष मांझी डॉ. जीएम एक्का कमेटी के सदस्य थे. इसे भी पढ़ें – सीनियर">https://lagatar.in/jharkhand-team-declared-for-senior-national-wushu-competition/">सीनियर
नेशनल वुशु प्रतियोगिता के लिए झारखंड दल घोषित [wpse_comments_template]
नेशनल वुशु प्रतियोगिता के लिए झारखंड दल घोषित [wpse_comments_template]
Leave a Comment