Search

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर मास कॉम डिपार्टमेंट में फोटोग्राफी वर्कशॉप तथा फोटो प्रदर्शनी

 Ranchi :  रांची यूनिवर्सिटी के मॉस कॉम डिपार्टमेंट में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर शुक्रवार को फोटोग्राफी वर्कशॉप और फोटो एग्जिबिशन का आयोजन किया गया. इस वर्कशॉप में झारखंड के पांच वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने छात्रों को फोटोग्राफी के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी दीं. सभी अतिथियों, विभाग के निदेशक प्रो. डॉ. बीपी सिन्‍हा सहित शिक्षकों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद पीजी की छात्रा आस्‍था ने गणेश वंदना और छात्र वसंत ने गीत प्रस्‍तुत किया. इसके बाद सभी वरिष्‍ठ फोटोग्राफरों को शॉल,  स्‍मृतिचिन्‍ह और पौधा देकर सम्‍मानित किया गया.

फोटोग्राफी एक कला हैजुनून है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्‍ठ फोटाग्राफर कुलदीप सिंह दीपक ने कहा कि फोटोग्राफी एक कला है, जुनून है. उन्‍होंने छात्रों को बताया कि उन्‍हें बचपन से ही फोटाग्राफी का शौक था. उन्‍होंने दूसरे से कैमरा मांग कर फोटाग्राफी शुरू की थी. उनको डर था कि वो अच्छा कर पायेंगे या नहीं. लेकिन सफलता मिलने के बाद उनका आत्‍मविश्‍वास बढ़ता गया. इसके बाद उन्‍होंने फोटाग्राफी को ही अपना जुनून बना लिया. वर्कशॉप में कुलदीप सिंह दीपक ने छात्रों को 100 साल पुराने कैमरों से लेकर आज के आधुनिक कैमरे दिखाये और उनके बारे में विस्तृत में बताया.

फोटो जर्नलिज्‍म एक चुनौतीपूर्ण पेशा है

वरिष्‍ठ फोटो पत्रकार माणिक बोस कहा कि फोटो जर्नलिज्‍म एक चुनौतीपूर्ण पेशा है. इस काम में कार्य सुतंष्टि मिलती है. साथ ही कई बार खुद को कैमरे को बचाते हुए काम करना पड़ता है. उन्‍होंने अपने कई चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे घटनाओं के बारे में छात्रों को बताया. माणिक बोस कहा कि आज डिजिटल और लेटेस्‍ट कैमरों के आने और फोटोग्राफी आसान हो गया है. इंटरनेट के कारण फोटो को समय पर भेजना संभव हो पाया है. लेकिन पहले ऐसा नहीं था. तब रील वाले कैमरे होते थे. दूर होने पर फोटो को कूरियर से अखबार तक भेजा जाता था.

स्‍लाइड शो के माध्‍यम से छात्रों को अच्‍छी फोटोग्राफी के टिप्‍स मिले

जगदीश सिंह ने छात्रों को फोटोग्राफी के कंपोजिशन, लाइट और एंगल के बारे में बताया. उन्‍होंने कहा कि अच्‍छी फोटाग्राफी अभ्‍यास और स्‍वयं के जुनून से आती है. उन्‍होंने स्‍लाइड शो के माध्‍यम से छात्रों को अच्‍छी फोटोग्राफी के टिप्‍स दिये. मनोज जायसवाल ने भी छात्रों को फोटोग्राफी में लाइट के महत्‍व को बताया. संजय बोस ने फैशन फोटोग्राफी और इसके तकनीक पर प्रकाश डाला. साथ ही फैशन फोटोग्राफी को युवाओं के लिये एक कैरियर विकल्‍प बताया. विभाग के निदेशक डॉ. बीपी. सिन्‍हा ने भी छात्रों को फोटोग्राफी के महत्व बताये. साथ ही  उन्होंने वरिष्ठ फोटोग्राफर के साथ अपने पुराने अनुभवों को भी साझा किया. डॉयरेक्टर ने बताया कि युवावस्‍था में जब वह रंगकर्मी थे तो कई नाटकों के मंचन में कुलीप सिंह दीपक ने फोटोग्राफी की थी. एक बार उन्‍होंने कुलदीप सिंह दीपक से भी अभिनय करवाया था. विभाग के उपनिदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) डॉ. विष्‍णु महतो ने सभी वरिष्‍ठ फोटोग्राफरों और छात्रों को वर्कशॉप में शामिल होने के लिए धन्‍यवाद दिया.

छात्रों द्वारा ली गयी तस्वीरों की प्रदर्शनी लगायी गयी

इस अवसर पर मास कॉम विभाग के छात्रों द्वारा ली गयी तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी. इस प्रदर्शनी की तैयारी छात्रों ने शिक्षक संजय बोस के निर्देशन में किया. फोटो प्रदर्शनी को सभी एक्‍सपर्ट्स ने देखा और सराहा. इस कार्यशाला सह फोटो प्रदशर्नी में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिया गया. कार्यक्रम का संचालन  अनिशा ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन विभागीय शिक्षक संतोष उरांव ने किया. इस अवसर पर विभाग के  मनोज कुमार शर्मा,  अरिंदम मुखर्जी, अनन्‍या, अनुप्रिया, पी.एस. तिवारी, निरंजन सहित सभी सत्र के छात्र उपस्थित रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp