Search

रिम्स में व्यवस्था बदलते ही तस्वीरें बदली, सुनें वायरल ऑडियो में ट्रॉली मैन की नौकरी के लिए मांगा 30 हजार

Ranchi : रिम्स में व्यवस्था के बदलते ही दलालों की सक्रियता बढ़ गयी है. बीते 1 फरवरी से रिम्स की सुरक्षा का कमान होम गार्ड के हाथों में सौंप दिया गया है. जबकी ट्रॉली मैन का काम आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से एमटीएस(मल्टी टास्किंग स्टॉफ) देख रहे हैं. इन सबके बीच परेशानी मरीजों की बढ़ गयी है. अस्पताल में मरीज ट्रॉली के लिए भटकते नजर आ रहे हैं. ट्रॉली नहीं मिलने पर मजबूरन मरीज को गोद में उठाकर एक वार्ड से दूसरे वार्ड व जांच के लिए लेकर जा रहे हैं. इधर व्यवस्था बदलने के बाद रिम्स में ट्रॉली मैन की नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है. लगातार मीडिया(शुभम संदेश) के पास एक ऐसा ऑडियो क्लिप है, जिसमें एक व्यक्ति से ट्रॉली मैन की नौकरी के लिए 30 हजार रुपए की मांग की जा रही है. पैसे के साथ रिज्यूम, आधार कार्ड, दो फोटो मैट्रिक-इंटर का सर्टिफिकेट लेकर आने की बात कही जा रही है. विश्वस्त सूत्र ने बताया कि ऑडियो क्लिप आउटसोर्सिंग एजेंसी सन फैसिलिटी के एक कर्मचारी की है. जो खुद भी रिम्स में इसी एजेंसी के माध्यम से काम करता है. https://www.youtube.com/watch?v=ZMtZN20CSsA

इसे भी पढ़ें - सरकार">https://lagatar.in/government-withdraws-appeal-to-celebrate-cow-hug-day-on-february-14-on-valentines-day/">सरकार

ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन काउ हग डे मनाने की अपील वापस ली
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/troli.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पढ़ें ऑडियो क्लिप का मुख्य अंश

पहला व्यक्ति(जिसे काम की जरुरत है)- कहां है बाबा? क्या कर रहा है? कर्मचारीः ड्यूटी में, कुर्सी में बैठ कर झूल रहे है. नींद आ रहा है. पहला व्यक्तिः हमलोग का कुछ उपाए लगाएगा. कर्मचारीः पैसा दे ना रे. हम उपाए कर दे रहे हैं. दे 30 हजार रूपया दे. आज ही जाकर बात कर दे रहे हैं. पहला व्यक्तीः बहुत पैसा बोलता है, कुछ कम करवाओ. कर्मचारीः मां कसम 40 हजार मांग रहा है. कम करवा-करवा कर 35 हजार में अटके हैं. पहला व्यक्तिः 20 हजार में करवाओ ना. कुछ अलग से हमसे ले लेना एक-दो हजार. कर्मचारीः 20 हजार में उम्मीद कम है. पहला व्यक्तिः 30 हजार में हो जाएगा? कर्मचारीः हां, 30 हजार दे तो हम जा कर बात कर दे रहे हैं. हो जाएगा. पहला व्यक्तिः आते हैं तो रिम्स में मिलते हैं. कर्माचारीः आ रहा है तो सब डॉक्यूमेंट लेकर आना.

क्या कहते हैं रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी

वहीं रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि रिम्स में हर स्तर पर नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी और पक्षपात रहित है. यदि कोई व्यक्ति यह कहता है कि पैसा, पैरवी या किसी अन्य तरीके से वह रिम्स में नौकरी दिला सकता है तो उससे सावधान रहें. ठगी का शिकार न बनें. इसे भी पढ़ें - अलर्ट">https://lagatar.in/alert-there-will-be-no-water-supply-in-kanke-road-and-surrounding-areas-on-saturday/">अलर्ट

: शनिवार को कांके रोड और आसपास के क्षेत्रों में नहीं होगी वाटर सप्लाई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp