Search

 
 
 

राघणीति की शादी की भी फोटोज आयी सामने, एक-दूजे का हाथ थामे लिये सात फेरे

 
LagatarDesk :  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस बेस्रबी से कपल की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार उनका इंतजार अब खत्म हो गया. कपल ने इंस्ट्राग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें रिवील कर दी है. किसी तस्वीर में राघव परिणीति को जयमाला पहनाते नजर आ रहे हैं तो किसी में राघव परिणीति के माथे पर चूमते नजर आ रहे हैं. राघणीति ने अपनी शादी में क्रीम कलर का आउटफिट पहना है. दोनों एक साथ काफी जच रहे हैं. परिणीति ने इंस्टा पर फोटो शेयर कर लिखा कि ब्रेकफास्ट की टेबल पर पहली बातचीत के वक्त से ही हमारा दिल ये जानता था. इस दिन का लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी. मिस्टर और मिसेज बनकर हम बहुत खुश हैं. एक दूसरे के बिना नहीं जी पाते, हमेशा के लिए हमारी जिंदगी शुरू हो गयी. (पढ़ें, शिबू">https://lagatar.in/shibu-soren-lokpal-case-hearing-completed-in-delhi-high-court-verdict-reserved/">शिबू

सोरेन लोकपाल मामला: दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित)
https://www.instagram.com/p/CxmfcrbI3Su/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CxmfcrbI3Su/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by @parineetichopra

परिणीति ने इंस्टा में सात फोटोज शेयर किये

परिणीति ने सात फोटो शेयर की है. पहली फोटो में कपल खड़े नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में राघव परिणीति को जयमाला पहना रहे हैं. तीसरी तस्वीर में कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लेते दिख रहे हैं. चौथी तस्वीर में राघव परिणीति के फोरहेड पर किस कर रहे हैं. पांचवी तस्वीर में परिणीति खड़ी नजर आ रही हैं, हालांकि इसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है. फोटो पीछे से ली हुई है. छठी तस्वीर में राघणीति एक-दूसरे को गले लगाकार हंस रहे हैं. सातवीं तस्वीर में कपल शादी की रस्में करते दिख रहे हैं. इसे भी पढ़ें : शिबू">https://lagatar.in/shibu-soren-lokpal-case-hearing-completed-in-delhi-high-court-verdict-reserved/">शिबू

सोरेन लोकपाल मामला: दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

रिसेप्शन में भी कपल लगे खूबसूरत 

शादी से पहले राघव और परिणीति की रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आयी थी. फोटो में परिणीति चोपड़ा पिंक साड़ी में नजर आयी. वहीं एक्ट्रेस ने डायमंड नेकलेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया. राघव चड्डा भी ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. बता दें कि कपल ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी. वहीं 24 सितंबर को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधे. शादी की खुशी कपल के चेहरे पर साफ झलक रही है. इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं. न्यूली वेड्स कपल को फैंस, सेलेब्स से लेकर नेता शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhal-did-not-get-bail-from-sc-today/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल को आज SC से नहीं मिली बेल, अब 30 अक्टूबर को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही