Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक से 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये कैश लूटने वाले पांचों अपराधियों की तस्वीर पुलिस ने जारी कर दी है. इसके साथ ही पुलिस ने हर अपराधी पर 2-2 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है. यानी अपराधियों के बारे में सूचना देने वालों को इनाम की राशि दी जायेगी.

पुलिस द्वारा जारी अपराधियों की तस्वीर.
उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर को पांच अपराधी रेन कोट पहनकर बैंक के भीतर दाखिल हुए. फिर अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों व ग्राहकों को कब्जे में किया. अपराधियों ने बैंक के लॉकर में रखे 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये कैश की डकैती की.

बैंक लूट की घटना में शामिल दो अपराधी की तस्वीर.
झारखंड की यह सबसे बड़ी बैंक डकैती की घटना ने बैंकों की सुरक्षा और जमशेदपुर पुलिस की सक्रियता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. विपक्ष इसे कानून-व्यवस्था का मामला बताते हुए सरकार पर हमलावर है.
पिछले चार दिनों से जमशेदपुर पुलिस की टीम अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. लेकिन पुलिस को अब तक अपराधियों का सुराग नहीं मिला है.