Phusro : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में कोयला चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे हैं छापामारी अभियान के तहत शुक्रवार को भी ढोरी पांच नंबर, अमलो रेलवे साइडिंग और नाथुन दौड़ा में सीसीएल के सुरक्षा विभाग व सीआईएसएफ के जवानों ने छापामारी कर 14 टन चोरी का कच्चा कोयला जब्त किया. क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम युइके ने बताया कि लगातार कोयला चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. किसी कीमत पर कोयला का अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा. छापेमारी में क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी उमाशंकर महतो, कन्हैया तिवारी, सुमित माझी, मानिक दिगार, रानी कुमारी, अनीता, रेशमी, शीला आदि होमगार्ड जवान शामिल थे. यह">https://lagatar.in/petarwar-ddc-reprimanded-for-delay-in-water-harvesting-work/">यह
भी पढ़ें : पेटरवार : जलछाजन कार्य में लेटलतीफी पर डीडीसी ने लगाई फटकार [wpse_comments_template]
फुसरो : संयुक्त छापेमारी में 14 टन कोयला ज़ब्त

Leave a Comment