Search

 
 
 

फुसरो : संयुक्त छापेमारी में 25 टन कोयला जब्त

 
Phusro (Bokaro) : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में कोयला चोरी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ढोरी क्षेत्र के पांच नंबर अमलो रेलवे साइडिंग के आसपास नाथून धौड़ा में छापेमारी कर 25 टन चोरी कर रखा गया कच्चा कोयला जब्त किया गया. जब्त कोयले को ट्रैक्टर से क्रशर में जमाकर दिया गया. छापेमारी बेरमो पुलिस, सीआईएसफ के जवानों और सीसीएल सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व जवानों ने संयुक्त रूप से किया. छापेमारी टीम में ढोरी क्षेत्रीय के सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम युइके, बेरमो थाना के सुबोध कुमार सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी उमाशंकर महतो, जगरनाथ साव, कन्हैया तिवारी, मानिक दीगार, शंकर दास, जितेंद्र रजक के अलावा लेडीस होमगार्ड, सीआईएसएफ की क्यूआरटी, सीएसआर कमांडर, क्राइम टीम शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-a-gathering-of-renowned-poets-on-18th-in-the-city/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : शहर में 18 को नामचीन कवियों का जमघट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही