Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : भाजपा ने किया नमो किसान सम्मान दिवस का आयोजन

Phusro : पीएम किसान सम्मान निधि के चार वर्ष पूरा होने पर भाजपा किसान मोर्चा ने शुक्रवार को नमो किसान सम्मान दिवस का आयोजन बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में किया. जरीडीह मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित नमो किसान सम्मान समारोह में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, प्रदेश मंत्री राजेश कुशवाहा व भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव विशेष रूप से शामिल हुए. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है. लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार किसानों तक योजनाएं नहीं पहुंचाने दे रही है. कार्यक्रम में कई किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर भैरो महतो, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राय, जिला प्रभारी महेंद्र कुमार महतो, किसान मोर्चा चास दक्षिणी के अध्यक्ष विकास चंद्र महथा, राजीव शाहदेव, आफताब आलम, राजेंद्र महतो, फनी भूषण महतो, सुधीर कुमार महतो, राजेश कुमार महतो, प्रदीप कुमार, हेमंत कुमार महतो, अरुण धर, राजेंद्र कुमार मंडल, अशोक झा, अंबुज महतो, बैजनाथ नायक, करुणा देवी, ममता देवी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/fusro-the-body-was-cremated-on-the-consent-of-compensation-and-insurance-amount/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : मुआवज़े और बीमा राशि की सहमति पर हुई शव की अत्येष्टि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही