Phusro : बीएमएस से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को ढोरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, विशिष्ट अतिथि सेंट्रल हॉस्पिटल की डॉक्टर शैल्या कुमारी सहित दर्जनों कामगार महिलाएं शामिल हुई. अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार व संचालन ढोरी क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया. सीसीएल सीकेएस के वरीय उपाध्यक्ष वेलफेयर बोर्ड के सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने उपस्थित सभी महिलाओं को पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर स्वागत किया. रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज महिलाएं देश-विदेश में अपना परचम लहरा रही हैं. घर और बच्चों की देखभाल के साथ नौकरी कर अपनी अद्भुत क्षमता का परिचय दे रही हैं. मुख्य अतिथि गिरिजा देवी ने कहा ने कहा कि मातृत्व शक्ति के अनेकों रूप है. महिलाओं को पहले खुद अपना सम्मान करना होगा. डॉ.शैल्या कुमारी ने कहा कि महिलाएं अपने सामर्थ्य से समाज की मानसिकता बदलने में कामयाब हो रही है. इस मौके पर शेफाली हेंब्रम, संपा सिन्हा, सुमित कुमारी, ज्योति, किरण देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, लक्खी बाला देवी, लक्ष्मी देवी, मीरा देवी, देवंती देवी, रीना कुमारी, अंजली कुमारी, सरिता कुमारी, यशोदा देवी, उर्मिला देवी, कमला देवी, पूनम देवी, बुधन नोनिया, शाहनवाज खान, राजेश पासवान, अरविंद ठाकुर, सोमनाथ मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, निशांत, पंकज, संदीप, शरद आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/chandrapura-employment-worker-reprimanded-for-the-slow-pace-of-mnrega/">यह
भी पढ़ें : चंद्रपुरा : मनरेगा की धीमी रफ़्तार पर रोजगार सेवक को लगी फटकार [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : चंद्रपुरा : मनरेगा की धीमी रफ़्तार पर रोजगार सेवक को लगी फटकार [wpse_comments_template]
Leave a Comment