Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिदिन 40 हज़ार टन करना होगा कोयला उत्पादन: एमके राव

Phusro : सीसीएल बीएंडके को मिले कोयले का उत्पादन लक्ष्य पूरा करने को लेकर प्रबंधन रेस है. सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक एमके राव ने 1 मार्च से 7 मार्च तक जुनून-ए-मार्च के तहत कार्यक्रम संचालित कर सभी पदाधिकारी, यूनियन नेता व कोलकर्मियों को कोयला उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया है. 1 मार्च से 7 मार्च तक जुनून-ए-मार्च के तहत चुनौती सप्ताह, 8 मार्च से 15 मार्च तक संघर्ष सप्ताह, 16 से 23 मार्च तक उड़ान सप्ताह व 24 से 31 मार्च तक शौर्य सप्ताह मनाया जाएगा. जीएम राव ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 22-23 में सीसीएल को 76 मिलियन टन कोयला उत्पादन करना है. शेष 29 दिनों में 12 मिलियन टन कोयला उत्पादन करना है. सीसीएल के लक्ष्य को प्राप्त करने में बीएंडके एरिया का भी अहम योगदान देना है. जीएम राव ने कहा कि सीसीएल मुख्यालय से बीएंडके एरिया को चालू वित्तीय वर्ष 81.4 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसमें अब तक 70 लाख टन कोयला उत्पादन किया जा चुका है. लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभागीय व आउटसोर्सिंग दोनों को मिलकर प्रतिदिन 40 हजार टन कोयला उत्पादन करना होगा. कहा कि वक्त के साथ देश में बढ़ रही कोयले की मांग को पूरा करना सबों की जिम्मेदारी है. यह">https://lagatar.in/petarwar-goat-given-to-the-beneficiaries-for-animal-husbandry/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : पशुपालन के लिए लाभुकों को दी गयी बकरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही