Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : ढोरी जीएम ने एसीसी सदस्यों के साथ की बैठक

Phusro : कोयला उत्पादन को बढ़ाने के लिए सीसीएल ढोरी जीएम एमके अग्रवाल ने शनिवार को अपने कार्यालय के सभागार में क्षेत्रीय सलाहकार समिति (एसीसी) सदस्यों के साथ बैठक की. जीएम ने कहा कि देश में कोयले की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसकी पूर्ति करना सबकी जिम्मेदारी है. माइंस के विस्तार में भी समस्याएं आ रही है. इसे दूर करने में विस्थापित-रैयत परिवार के लोगों का सहयोग चाहिए. कोयला उत्पादन पर ही इस क्षेत्र का भविष्य निर्भर है. वित्तीय वर्ष 22-23 के उत्पादन लक्ष्य को शेष 13 दिन में हासिल करना है. प्रतिदिन के उत्पादन का जो लक्ष्य है, उसे प्राप्त करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है. समिति के सदस्यों ने केन्द्रीय अस्पताल में सुधार के साथ कोयला उत्पादन व संप्रेषण बढ़ाने का सुझाव दिया. जीएम ने कहा कि विस्थापितों व प्रभावित ग्रामीणों को सीसीएल के सीएसआर मद से विकास योजनाओं के साथ ही बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा आदि का लाभ दिया जाएगा.

     नर्स व फार्मासिस्ट की कमी 15 दिन में होगी दूर

बैठक में सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी में महिला वार्ड को बंद कर पुरुष वार्ड में शिफ्ट कर इलाज होने को लेकर भी चर्चा हुई. जीएम ने कहा कि अस्पताल में पूर्व की भांति अलग-अलग वार्ड में पुरूष-महिला मरीजों का इलाज जारी रहेगा. कहा कि 15 दिन में नर्स और फार्मासिस्ट की कमी को दूर कर दिया जाएगा. अस्पताल में 24 घंटे सेवा के लिए डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. किसी भी हालत में मरीजों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. कहा कि अस्पताल में इलाज में बाधा उत्पन्न करने वाले पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. मौके पर सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एसओपी प्रतुल कुमार, एसओसी उज्जवल कुमार, एसओ इएंडएम जयशंकर प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, सहायक कार्मिक प्रबंधक मो. तौकीर आलम, अरविंद शर्मा सहित एसीसी सदस्य विनय कुमार सिंह, आर उनेश, बैजनाथ महतो, विकास सिंह, विश्वनाथ रजवार, अविनाश सिंह, गोवर्धन रविदास, जयनाथ मेहता आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-those-who-helped-the-injured-in-the-road-accident-were-honored/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले हुए सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही