Search

 
 
 

फुसरो गोलीकांड : फिर मिली धमकी से सहमा ज्वेलर्स परिवार, कहा- अब छोड़ देंगे झारखंड

 

अपराधियों ने वाट्सएप मैसेज भेजेकर  दी धमकी- इस बार नहीं बचेगा

Kathara (Bokaro) : फुसरो के ज्ञान ज्वेलर्स में गोलीकांड के बाद अपराधियों ने फिर दुस्साहस दिखाई है. एक तरफ फुसरो बाजार के आक्रोशित दुकानदार सड़क जामकर फायरिंग करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने वाट्सएप पर ज्ञान ज्वेलर्स के मालिक ज्ञानेश्वर प्रसाद वर्मा को फिर धमकी दी है. इससे पूरा परिवार भयभीत है और झारखंड छोड़कर जाने की बात कह रहा है. उनका कहना है कि अब झारखंड छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. ज्ञात हो कि ज्ञान ज्वेलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने ज्चलेर्स के मालिक ज्ञानेश्वर प्रसाद वर्मा और उनके बेटे को निशाना बनाकर गोली चलाई थी. फायरिंग में दुकान के शीशे टूट गए थे, ईश्वर का शुक्र था कि दुकानदार और उनका बेटा दोनों बाल-बाल बच गए थे. घटना के विरोध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बुधवार सड़क जाम कर दी थी. आंदोलन देर रात तक चला था. सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम खत्म कराया था. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि सड़क जाम हटने के बाद पीड़ित परिवार को पिर वाट्सएप मैसेज भेजकर धमकी दी गई. इस बार और भी डराने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है. बाजाब्ता कागज पर लिखकर भी वाट्सएप पर डाला गया है.

मैसेज में लिखा- बचा लेगा तुमको पूरा झारखंड में कोई...!

इस बार मैसेज में लिखा है- बच गया रे ज्ञान ज्वेलर्स, बचा लेगा तुमको पूरा झारखंड में हमसे कोई... मैनेज नहीं करेगा तो फिर मारेंगे. 20 लाख पहुंचा दो इसमें तुम और तेरे परिवार की भलाई है. नहीं तो ठोकेंगे, मेजर बोल रहे हैं… इसके अलावा मेजर के नाम से एक लेटर भी पोस्ट किया है.

धनबाद के वासेपुर में पुलिस की छापेमारी, लड़की समेत 5 हिरासत में

इधर, वारदात के बाद गुरुवार की सुबह धनबाद के वासेपुर के आरा मोड़ में पुलिस ने छापेमारी की. इसमें धनबाद व बोकारो पुलिस की टीम शामिल थी. छापेमारी में पुलिस ने एक लड़की व चार युवकों को हिरासत में लिया है. इनमें दो सगे भाई हैं. सभी को पुलिस उठा कर ले गई है.संदेह है कि फुसरो में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लिया है. सभी को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस फिलहाल तक कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

धमकी भरे पत्र की हैंडराइटिंग लड़की की

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दी गई धमकी में कागज पर लिखी गई राइटिंग किसी लड़की की है. ऐसी सूचना पर पुलिस ने पहले भी अनुसंधान किया था. हालांकि इस गैंग में बोकारो की रहने वाली एक लड़की शामिल है, इस बात की छानबीन पुलिस कर चुकी है. प्रिंस के साथ उसके गिरोह से जुड़े लोगों को पुलिस लगातार गिरफ्तार कर जेल भेजती रही है. बावजूद इसके प्रिंस खान का आतंक खत्म नहीं हो पा रहा है.

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पकड़ा गया था मेजर

धनबाद पुलिस ने अक्टूबर 2023 में ही पश्चिम बंगाल के आसनसोल के नया मोहल्ला से नसीम अंसारी को दबोचा था. उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया था. पुलिस ने बताया था कि नसीम अंसारी कतरास के छाताबाद का मूल निवासी है. वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है. वही मेजर बनकर चिट्ठी लिखा करता है और फायरिंग कर डराने का काम करता है. पुलिस ने तब उसके साथ तीन अन्य साथियों को भी पकड़ कर जेल भेजा था. हालांकि उसकी गिरफ्तारी के बाद भी मेजर के नाम से चिट्टी और धमकी का सिलसिला बंद नहीं हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही