Search

 
 
 

फुसरो : शिविर में 53 लोगों के आंखों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन

 
Phusro (Bokaro) : सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के सीएसआर मद से शनिवार को रीजनल अस्पताल करगली में सीएमओ डॉ.एसके भारतीय के नेतृत्व में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया. शिविर में 53 मरीजों के आंखों का ऑपरेशन किया गया. डॉक्टर भारतीय ने बताया कि 9 फरवरी को मरीजों के आंखों की जांच के बाद 53 मरीजों को ऑपरेशन योग्य पाया गया. जिन्हें 10 फरवरी को भर्ती किया गया और 11 फरवरी को ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन के बाद सभी का लेंस प्रत्यारोपण किया गया. ऑपरेशन क्षेत्रीय अस्पताल करगली के नेत्र चिकित्सक डॉक्टर संजय सिन्हा ने किया. शिविर का उद्घाटन सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक एमके राव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. जीएम एमके राव ने कहा कि सीएसआर मद से कमांड एरिया के क्षेत्रों में विकास के अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर और मोतियाबिंद शिविर जैसे सामाजिक काम किए जा रहे हैं. जिससे लोगों को लाभ हो रहा है. कहा कि सीसीएल कोयला उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी निभा रहा है. इस मौके पर एसओपी राजीव कुमार, सीएसआर अधिकारी निखिल कुमार, वरीय कार्मिक प्रबंधक कुमारी माला, डॉक्टर रश्मि राशि, डॉक्टर केआरआर सिंह, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर एए हुजूर के अलावा मजदूर नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह, टीनू सिंह, वरीय कार्मिक प्रबंधक कुमारी माला, लैब टेक्नीशियन उमा शंकर महतो, नागेश्वर भारती, धनेश्वर महतो, सुरेश डोम, लखिंदर, लेमन, लखिया, राजू, किरण देवी, विनीता बंधोपाध्याय, सुनीता कुमारी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-khairachatars-businessman-committed-suicide-by-consuming-poison/">यह

भी पढ़ें : कसमार : जहर खाकर खैराचातर के व्यवसायी ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही