Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : ढोरी बस्ती के सोतारडीह मे लगा हेल्थ कैंप

Phusro (Bokaro) : सीसीएल ढोरी एरिया के सीएसआर योजना के तहत ढोरी बस्ती के सोतारडीह में 10 फरवरी को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में केंद्रीय आस्पताल ढोरी के डॉक्टर शल्या व सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रुप में सीसीएल सीकेएस के वेलफेयर बोर्ड सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा के आलावे वार्ड पार्षद वीणा देवी, क्षेत्रीय सलाहकर समिति सदस्य महेंद्र चौधरी, विनय कुमार सिंह, कैलाश ठाकुर, कुलदीप आदि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. शिविर में श्रमिक संगठनों के नेताओं ने डॉक्टर शल्या को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. मुख्य अतिथि रवीन्द्र मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल इस प्रकार के सराहनीय कार्यो में अहम भूमिका निभाते रहते है. सीसीएल कोयला उत्पादन के साथ-साथ सीएसआर के तहत चिकित्सा, शिक्षा सहित सामाजिक सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं का पूरा ख्याल रखती है. शिविर में सैकड़ों ग्रमीणो ने मुफ्त चिकित्सा का लाभ उठाया. मौके पर बी.चंद्रकांत, पंकज, यशोदा देवी, राजवीर व ग्रमीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/fusro-bermo-mla-inaugurated-the-annual-ganesh-fair/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : वार्षिक गणेश मेला का बेरमो विधायक ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही