Search

 
 
 

फुसरो : फुसरो में उत्साह के साथ होली का त्योहार संपन्न

 
Phusro : बेरमो कोयलांचल में रंगों का त्योहार होली धूमधाम व पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी. बेरमो विधायक कुमार जय मंगल के अपने आवासीय कार्यालय में सैकड़ों लोग जुटे और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी. गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में जमकर होली खेली गयी. उपस्थित विभिन्न दलों के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी. [caption id="attachment_575125" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/RAVINDRA-PANDEY-HOLI-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> होली के रंग में सराबोर पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय[/caption] सीसीएल ढोरी के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल अपने आवास पर लोगों को होली की पार्टी दी. यहां उपस्थित सभी अधिकारियों और नेताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और होली के गीतों पर लोगों ने जमकर नाचे और खुशियां मनाए. दूसरी ओर ढोरी जीएम अग्रवाल की पत्नी अर्चना अग्रवाल ने भोजपुरी गायिका पम्मी शांडिल्य और अधिकारियों की पत्नियों के साथ जम कर होली खेली. इसी प्रकार सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक एमके राव, बेरमो थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, बैदकारो पूर्वी पंचायत की मुखिया सीमा महतो, झामुमो उलगुलान केंद्रीय महामंत्री बेनीलाल महतो, दिगंबर महतो, मधु पासवान, नरेश महतो, बीरन लोहार, हेमलाल महतो, झामुमो के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, मदन महतो, दीपक महतो, अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह, संतोष महतो, दीपक कुमार महतो, सीसीएल सी के एस के नेता रवींद्र कुमार मिश्रा, कांग्रेस नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्यामल कुमार सरकार, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, कुरपनिया में टीनू सिंह, भाजपा नेता जगरनाथ राम, बिनोद महतो, शिवलाल रवि  सहित सभी लोगों ने अपने अपने आवास पर लोगों से मिलकर गुलाल लगाए और होली की शुभकामनाएं दी. यह">https://lagatar.in/bermo-people-blocked-the-road-demanding-planning/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : नियोजन की मांग लेकर लोगों ने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही