Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : झामुमो फुसरो नगर कमेटी का हुआ पुनर्गठन, दीपक महतो बने अध्यक्ष

Phusro : झामुमो के फुसरो नगर कमेटी का शनिवार को नए सिरे से गठन किया गया. गठित कमेटी में फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक कुमार महतो, सचिव अनिल कुमार रजवार और कोषाध्यक्ष मो. मोहसिन रजा उर्फ बबलू को बनाया गया है. नए पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई. फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक कुमार महतो ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे संगठन विस्तार कर पूरा करने का प्रयास करूंगा. साथ ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा ताकि संगठन मजबूत हो. कहा कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनहित की योजनाएं जनता तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा. स्वागत करने वालों में झामुमो के युवा नेता भोलू खान, जावेद अख्तर, सैयद रजा, अली हुसैन, पानबाबू बाबू केवट, चंदन विश्वकर्मा, शंकर प्रसाद बेसरा, घुनु हांसदा, प्रकाश नायक, शैलेश घांसी, महताब खान, दीपक गुप्ता आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-where-women-are-worshipped-deity-resides-there-mla/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : जहां नारियों की पूजा, वहां देवता का वास : विधायक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही