Search

 
 
 

फुसरो : झामुमो उलगुलान ने मनाया शेरे शिवा महतो की पहली पुण्यतिथि

 
Phusro : झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान ने फुसरो बस स्टैंड के निकट अपने कार्यालय में बुधवार को शेरे शिवा महतो के नाम से चर्चित डुमरी के पूर्व विधायक शिवा महतो की पहली पुण्यतिथि मनाया. झामुमो उलगुलान के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही दो मिनट मौन रखा गया. इस मौके पर उपस्थित झामुमो उलगुलान के केंद्रीय महामंत्री बेनीलाल महतो ने कहा कि डुमरी के पूर्व विधायक शेरे शिवा महतो ने स्व. विनोद बिहारी महतो के साथ झामुमो का गठन कर अलग राज्य के लिए आंदोलन में कूदे. इसके बाद पूरे राज्य में अलग राज्य का आंदोलन फैला. पूर्व विधायक स्वर्गीय शिवा महतो ने बेरमो में शोषण अत्याचार के खिलाफ कोयला माफियाओं से लड़ाई लड़ी. उन्होंने स्थानीय और शोषित लोगों को एकजुट कर आंदोलन के लिए प्रेरित किया. कहा कि जिन लोगों ने आंदोलन नहीं किया, वे आज सत्ता सुख भोग रहे हैं, गैर झारखंडी झारखंड के लोहा, कोयला जैसे खनिजों को लूट कर अरबपति हो गए और यहां के मूलवासी अपने परिवार के दो जून की रोटी जुटाने के लिए पलायन करने को मजबूर हैं इसलिए अलग राज्य के तर्ज पर एक बार फिर झारखंड में उलगुलान किया जाएगा. इस मौके पर झामुमो उलगुलान के केंद्रीय संगठन मंत्री कृष्णा थापा, केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो, नरेश महतो, युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मधु पासवान, कार्यालय सचिव शंभू नाथ महतो, जिला अध्यक्ष जयकुमार टुडू, फुसरो नगर अध्यक्ष बीरन लोहार, छोटेलाल गुप्ता, प्रयाग महतो, फिरोज खान, इम्तियाज अंसारी, लक्ष्मण हांसदा, महेंद्र मंडल, बद्री प्रसाद महतो, अशोक महतो, बबलू रवानी, प्रसादी साव, सहोदरी देवी, अलिया देवी, मीना देवी, उमा प्रभा देवी, कुंती देवी, उर्मिला देवी, राखी देवी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-woman-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-2/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही