Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : भगवान महावीर की चांदी के पालकी के साथ निकली शोभायात्रा

Phusro : बेरमो कोयलांचल के जरीडीह बाजार में जैन समुदाय ने मंगलवार 4 अप्रैल को भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई. इस मौके पर जैन मंदिर में भगवान महावीर की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया गया. भगवान महावीर की प्रतिमा को चांदी की पालकी में सजाकर जरीडीह बाजार में शोभायात्रा निकाली गई. चार चवन्नी चांदी की जय बोलो महावीर स्वामी की, एक दो तीन चार, जैन धर्म का जय जय कार के नारे लगाते हुए जैन धर्मावलंबी पालकी को अपने कंधों पर लिए चल रहे थे. पीछे से महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए बढ़ रही थी. पूरे बाजार के भ्रमण के बाद शोभा यात्रा वापस जैन मंदिर पहुंची. शोभा यात्रा में जैन समाज के अलावा अन्य समाज के भी कई लोग शामिल थे. इस अवसर पर गिरीश भाई कोठारी ने कहा की महावीर जयंती एक आध्यात्मिक अवसर है. भगवान महावीर ने अहिंसा का पाठ सिखाया. हितेश कोठारी ने कहा कि भगवान महावीर के उपदेश के अनुसार भक्त मानवता, अहिंसा और सद्भाव को अधिक महत्व देते हैं. भगवान महावीर ने संसार में दूसरों के दुख को दूर करने की नसीहत दी है. मौके पर सुबोध मेहता, प्रेस वाइफ कोठारी, अनिल मेहता, चेतन कोठारी, हितेश मेहता, संजय वोरा, हरमेश मेहता ,पिंटू मेहता, मुकेश मेहता, कमलेश वसा, चिकू रमानी,गरजेश टोलिया,मालती मेहता, जसमीना कोठारी, शिल्पा कोठारी ,रचना मेहता, शिल्पी वैद्य आदि शामिल थी. यह">https://lagatar.in/bermo-two-arrested-for-making-rail-tickets-illegally/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अवैध रूप से रेल टिकट बनाने के आरोप में दो गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही