Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : पूर्णाहुति के साथ गणपति धाम में मारुति नंदन महायज्ञ संपन्न

Phusro : बोकारो जिले के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत ढोरी बस्ती सौतारडीह स्थित स्वप्रकट बाबा गणपति धाम में 9 फरवरी से चल रहा सात दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ 15 फरवरी बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. समापन के अवसर पर रात्रि में भव्य माता जागरण का आयोजन किया जाएगा. यज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित हीरालाल शास्त्री, उपाचार्य पंकज शास्त्री, गौतम शास्त्री आदित्य शास्त्री, पवन शास्त्री, विकास शास्त्री ने सात दिनों तक पूजन हवन एवं आरती कराया. महायज्ञ के समापन पर सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल शामिल हुए और यज्ञ मंडप व स्वप्रकट बाबा गणपति की पूजन कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने 11 नारियल भी फोड़े. मंदिर के पुजारी शिवशंकर पांडे ने पूजा कराया. इस मौके पर यज्ञ एवं गणेश मेला समिति के अध्यक्ष बैजनाथ महतो, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मित्रजीत महतो, मेला प्रभारी रवि गिरी, लालमोहन, दीपक गिरी, गिरधारी महतो, गिरिराज गिरी के अलावा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-cpi-and-rjd-demonstrated-regarding-electricity-problem/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बिजली समस्या को लेकर भाकपा व राजद ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही