Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : नेताजी की जयंती मनी, रक्तदान शिविर का आयोजन

Phusro : नेताजी सुभाष सेवा संघ ने करगली बाजार में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के साथ-साथ 13 वां स्थापना दिवस भी मनाया. इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया. रक्त संग्रह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बोकारो ने किया. पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे समेत अन्य गणमान्य लोगों ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजिल दी. निशा पांडे ने कहा कि नेताजी असाधारण देश भक्ति के प्रतीक थे. स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान के लिए भारतवासी उनका ऋणी रहेंगे. मुख्य अतिथि सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. शिविर में सीसीएल बीएंडके जीएम एमके राव ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. शिविर में बारे में उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान कर किसी की जान बचाई जा सकती है. मौके पर संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, डॉ. उषा सिंह, डॉ, शकुंतला कुमार, कांग्रेस नेता गिरिजा शंकर पांडे,  मधुसूदन प्रसाद सिंह, फुसरो नगर परिषद् के उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार, भोजपुरी सम्राट लाखन सिंह, ललन सिंह, सुमित सिंह, दिनेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533872&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार : सुजीत महतो को मलेशिया में मिला काव्य सम्मान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही