Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर निकली निशान यात्रा

Phusro : बोकारो जिले के फुसरो बाज़ार के शास्त्री नगर में 15 वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर शुक्रवार को 401 खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई. निशान यात्रा फुसरो बाजार, रानीबाग, पुराना बीडीओ ऑफिस होते हुए करगली बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची. जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने निशान यात्रा का स्वागत किया. यात्रा में भगवान राधा-कृष्ण, राम लखन जानकी, भगवान शंकर और मोर की आकर्षण झांकी भी निकाली गई. पुजारी संतोष दीक्षित ने विधिवत पूजन कराया. भजन गायक रोहीत बंसल ने आयो फाग ले के हाथ में निशान....दर्जी सील दे निशान मैनों खाटू जानो है.... लहरे निसान फुसरों में... ले लेके हाथों में निशान दीवाना चला खाटू श्याम... आदि भजन प्रस्तुत किये. इस दौरान रास्ते में दादी परिवार, समाजसेवी सुरेश बंसल, ललन रवानी की तरफ से पेयजल, जूस, फ्रुटी, चॉकलेट से स्वागत कर पुष्प की वर्षा की गई. पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो में कांग्रेस नेता ललन रवानी के नेतृत्व में निशान यात्रा में शामिल श्याम भक्तों को फूलों से स्वागत किया गया. निशान यात्रा में मुख्य रुप से द्वारका प्रसाद बंसल, मातादीन अग्रवाल, बल्लभ दास राठी, जुगल किशोर अग्रवाल, प्रेमराज गोयल, आनद गोयल, अनिल अग्रवाल, उत्तम सिंह, कृष्ण कुमार राईका, राजेश राठी, अमर चांडक, हरिकिशन अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, छीतरमल बंसल, कृष्ण कुमार चांडक, राजकुमार बंसल, रवि बंसल, ऋतिक बंसल, चंदन अग्रवाल, शंभू यादव, राजेंद्र अग्रवाल, भवानी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रकाश राईका, सुशांत राईका, विकाश अग्रवाल, किशन मोदी, मनोज अग्रवाल, चिरंजी अग्रवाल, जगदीश गोयल, बरूण राठी, सोनू अग्रवाल, बंटी मित्तल, नेमीचंद गोयल, अजय गोयल, उमेश चौधरी, पंकज मित्तल, सुरेंद्र खेमका, अनूप खेतान, निशांत राईका, मनोज खेतान, मानिक मित्तल, संतोष मित्तल आदि सैकडो लोग शामिल थे.. यह">https://lagatar.in/bokaro-distressed-policyholders-protest-at-md-indias-office/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : परेशान बीमाधारकों ने एमडी इंडिया के कार्यालय पर किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही