Phusro (Bokaro) : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी बस्ती स्थित गणपति धाम में सात दिवसीय श्री श्री मारूति नंदन महायज्ञ व वार्षिक गणेश मेला को लेकर गुरूवार को मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर चुनरी बांध जयकारे लगाते हुए शामिल हुईं. गाजेबाजे के साथ निकली कलश यात्रा फुसरो बाजार के नया रोड होते हुए दामोदर नदी पहुंची. जाहां यज्ञाचार्य हीरालाल शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना करायी. इसके बाद महिलाएं व कन्याएं कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचीं. कलश यात्रा में साथ-साथ मुख्य यजमान ने भी भाग लिया. 15 फरवरी को पुर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा. फुसरो बाजार स्थित बसंत बहार के पास व्यवसासयी वैभव चौरसिया, दिलीप गोयल के सौजन्य से शरबत, पानी और नया रोड में श्री इंटरप्राइजेज के पास राष्ट्रीय तेली-साहू महासंगठन के प्रदेश मंत्री रमेश प्रसाद नायक, बोकारो जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राकेश कुमार एवं अमन कुमार, ईश्वर चंद गुप्ता, सूरज नायक योधन नायक आदि ने कलश यात्रा में शामिल लोगों को शरबत, पानी और फ्रूटी पिलाई. श्री श्री मारूति नंदन महायज्ञ के यज्ञाचार्य हरिशरणम कुटीर बी देवघर के हीरा लाल शास्त्री (वेदाचार्य), उपाचार्य पंकज शास्त्री, गौतम शास्त्री, पवन शास्त्री, आदित्य शास्त्री महायज्ञ में पूजा पाठ सहित अनुष्ठान के कार्य करेंगे. कलश यात्रा में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, मजदूर नेता रवींद्र कुमार मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा फुसरो नगर निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद सिंह, कमलेश महतो, महामंत्री दिनेश सिंह, कैलाश ठाकुर, अनिल गुप्ता, शशि महतो, गिरधारी महतो, धनश्याम महतो आदि शामिल हैं. यज्ञ एवं मेला को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ महतो, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, उप सचिव लालमोहन महतो, कोषाध्यक्ष मित्रजीत महतो, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरि, सह मेला प्रभारी दीपक कुमार गिरि, संगठन मंत्री जय प्रकाश गिरि, सह संगठन मंत्री राजेश कुमार महतो, संयोजक धनेश्वर महतो, गिरिराज गिरि, नीलकंठ महतो, गोपी गिरि, अशोक महतो, मधु महतो, गिरधारी महतो, पुजारी शिव शंकर पांडेय सहित 51 सदस्यीय टीम व ग्रामवासी अपनी-अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है. यह">https://lagatar.in/kasmar-gram-sabha-held-in-durgapur-panchayat-regarding-plan-selection/">यह
भी पढ़ें : कसमार : दुर्गापुर पंचायत में योजना चयन को लेकर हुई ग्राम सभा [wpse_comments_template]
फुसरो : श्री श्री मारूती नंदन महायज्ञ को लेकर निकली शोभायात्रा

Leave a Comment