Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : नगर परिषद फुसरो में गाया गया सारारा..

Phusro : नगर परिषद फुसरो में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने सभी पार्षदों, नगर परिषद के कर्मियों व स्थानीय लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. समारोह में होली गीतों का लंबा दौर चला. गायक चांदी पाठक और इंद्रदेव दुबे ने एक से बढ़कर एक होली की लोकगीतों से फाल्गुन का रंग जमाया. गायकों के साथ हारमोनियम पर मो.असलम और ढोलक पर रोहित चौधरी शानदार जुगलबंदी की. समारोह में नगर परिषद फुसरो के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया के अलावा कांग्रेस नेता गिरजा शंकर पांडे, परवेज अख्तर, उत्तम सिंह, प्रमोद सिंह, संजीव सिंह, राकेश सिंह, भोजपुरी सम्राट लाखन सिंह, ललन सिंह, वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, भरत वर्मा, आनंद राम, अनिल साव, नप कार्यकर्ता राजीव रंजन सिंह, पंकज अग्रहरी, शंकर कुमार, तपन अड़ी देवोजित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/kasamar-folk-artists-of-kasamar-spread-horse-dance-in-kochi/">यह

भी पढ़ें : कसमार : कसमार के लोक कलाकारों ने कोच्चि में बिखेरा घोड़ानाच का जलवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही