Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : एसआरएस एलेवन बनी संडे बाज़ार प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

Phusro : संडे बाजार फुटबॉल मैदान में चल रहे संडे बाजार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. एसआरएच एलेवन की टीम ने केकेआर एलेवन को 39 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच एलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 144 रनो का लक्ष्य दिया. बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर एलेवन की टीम 105 रन ही बना पाई. मैन ऑफ द मैच एसआरएच के अजय रहे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 60 छक्के लगाए. विजेता व उपविजेता टीमों को अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष सह झामुमो नेता अनिल अग्रवाल ने ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस मौके पर अनिल अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे निखारने की जरूरत है. संडे बाजार फुटबॉल मैदान का इतिहास काफी पुराना रहा है. इस मैदान में खेले कई खिलाड़ियों ने राज्य और देश में नाम रोशन किया. अंपायर की भूमिका में तरुण कोल, बॉबी कोल, स्कोरर के रूप में नीतीश रवानी, कैलाश के अलावे उद्घोषक के रूप में अजीत मिश्रा उपस्थित थे. मौके पर समाजसेवी मुन्ना सिंह, शकील आलम आदि उपस्थित थे. वहीं आयोजन को सफल बनाने में एहसान खान, अमित दुबे, विशाल कुमार, राजकुमार पांडे, नोमान सिद्धकी, निखिल कुमार, अंकित कुमार, तरुण कुमार ,मोंटी कोल, अमन, गौरव, आदर्श ,ऋषि, कैलाश, निशू, नारायण तिवारी, गबरु, चिंटू सिन्हा, उज्जवल सिन्हा की अहम भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/nawadih-education-minister-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-obc-residential-school-building/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : शिक्षा मंत्री ने ओबीसी आवासीय विद्यालय भवन निर्माण की रखी आधारशीला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही