Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : मां मथुरासिनी वार्षिकोत्सव में भक्ति भाव से की गयी पूजा अर्चना

Phusro : माहुरी वैश्य समाज फुसरो की ओर से बुधवार से अग्रसेन भवन फुसरो में तीन दिवसीय मां मथुरासिनी वार्षिक पूजनोत्सव शुरू हुआ. इस मौके पर अग्रसेन भवन से लोगों ने कलश व शोभायात्रा निकाली. कलश यात्रा मेन रोड फुसरो, नया रोड फुसरो होते हुए हिंदुस्तान पुल फुसरो स्थित दामोदर नदी तट पहुंची. यहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ दामोदर नदी से कलश में जल भरकर पुनः वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचे. इसके बाद श्री अग्रसेन भवन में मां मथुरासिनी की स्थापित की गयी प्रतिमा की पूजा अर्चना की गयी. इस पूजा के मुख्य यजमान सुधीर गुप्ता एवं उनकी पत्नी पूनम गुप्ता शामिल थी. यहां पंडित शंकर पांडेय व पंकज पांडेय ने लोगों को विधिवत पूजन कराया. विभिन्न क्षेत्र से आये भजन गायकों ने माता के चरणों में भजन प्रस्तुत किया. वहीं दोपहर से संध्याकाल तक समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. संध्या में माहुरी वैश्य समाज के सैकड़ों भक्तों ने पूजा अर्चना कर मां की प्रतिमा के समक्ष नाचते गाते होली खेली. वहीं गुरुवार की संध्या महाआरती के पश्चात विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकी के साथ भक्ति जागरण प्रस्तुत किया जायेगा. शुक्रवार को पूजन हवन के बाद महाभोग वितरण किया जायेगा और संध्या आरती के बाद माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगी. मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, अमित बैसखयार, अंजली बैसखयार, सूरज गुप्ता, मनोज गुप्ता, सहदेव प्रसाद, सुधीर गुप्ता, सुधीर कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, मिंटू कुमार, आशीष कुमार, रितेश कुमार, अनुज कुमार, मंजीत कुमार, प्रेम कुमार, अनूप कुमार, राकेश तर्वे, अरूण गुप्ता, बीनिता देवी, पुष्पा देवी, अंजली देवी, शिवानी देवी, सोनम तरवे, सुषमा देवी, स्वाती गुप्ता, मानसी तरवे, विनीता कंधवे, रूपा तरवे, रूची भदानी, सेजल, शीतल, मोनाली, रूबी गुप्ता, दिप्ती गुप्ता आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/phusro-45-tonnes-of-illegal-coal-seized-in-joint-raid/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : संयुक्त छापामारी में 45 टन अवैध कोयला किया जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही