Search

 
 
 

शारीरिक शोषण केस: प्रदीप यादव की याचिका पर सुनवाई पूरी, हाइकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

 
Ranchi : महिला अधिवक्ता के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोपी कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की क्रिमिनल रिवीजन पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी कर ली गई. जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब अदालत क्या फैसला सुनाता है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुभाष चांद की कोर्ट में प्रदीप यादव की याचिका पर सुनवाई हुई. प्रदीप यादव ने दुमका कोर्ट में उनके खिलाफ शारीरिक शोषण के केस में हुए चार्जफ्रेम की प्रक्रिया को चुनौती दी है. इस केस में फिलहाल वह बेल पर हैं. इसे भी पढ़ें -JSCA">https://lagatar.in/jscas-annual-general-meeting-will-be-discussed-on-7-agendas-on-august-26/">JSCA

की वार्षिक आमसभा 26 अगस्त को, 7 एजेंडों पर होगी चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही