Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अन्नदा कॉलेज में स्वच्छता, ग्रीनरी, ऊर्जा एवं कौशल विकास का भौतिक आकलन

Hazaribagh : भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्थित महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल ऑफ रूरल एजुकेशन के तत्वावधान में अन्नदा कॉलेज में स्वच्छता, ग्रीनरी, ऊर्जा एवं कौशल विकास के मापदंडों पर प्रोजेक्ट एसोसिएट भोलानाथ सिंह ने आकलन किया. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्थित महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल ऑफ रूरल एजुकेशन के तत्वावधान में उच्चतर शिक्षा संस्थानों के स्वच्छता ग्रीन ऑडिट के तहत कॉलेज परिसर में स्वच्छता के निर्धारित मापदंड के तहत ग्रेड ए प्लस से लेकर ग्रेड सी तक के लिए कैंपस का भौतिक अवलोकन किया. इसमें कॉलेज में ग्रीनरी, भूतल जल संरक्षण, रूफटॉप जल संरक्षण, रूफ टॉप सोलर सिस्टम एवं कचरा प्रबंधन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने स्वच्छता एवं ग्रीनरी पर सकारात्मक पहल करते हुए कौशल विकास के सभी मापदंडों को शीघ्र पूरा कर लेने की बात कही. प्राचार्य ने कॉलेज में कचरा प्रबंधन पर किए जा रहे कंपोस्ट को फिलवक्त कॉलेज में उपयोग करने की जानकारी दी. प्राचार्य ने स्वयं प्रोजेक्ट एसोसिएट को परिसर में ग्रीनरी, ऊर्जा एवं कचरा प्रबंधन पर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी देने की पहल की. इस अवसर पर मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य समेत प्राध्यापक डॉ. कृष्णा प्रसाद यादव एवं कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/big-victory-of-ajsu-candidate-sunita-chowdhary-in-ramgarh-by-election-supporters-immersed-in-celebration/">BREAKING

: रामगढ़ उपचुनाव में आजसू की बड़ी जीत, 21,970 वोटों से कांग्रेस के बजरंग को हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही