Search

 
 
 

सिपाही प्रतियागिता परीक्षा को लेकर पलामू में शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 से

 
Medininagar: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियागिता परीक्षा- 2023 को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है. चयन पर्षद 05 पलामू के लिए वैध अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 अगस्त से 9 सितंबर तक प्रतिदिन स्थानीय चियांकी हवाई अड्डा परिसर में आयोजित होगा. घोषित कार्यक्रम के अनुसार, प्रतिदिन 6000 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. 7 सितंबर को परीक्षण कार्यक्रम स्थगित रहेगा. बता दें कि पहले यह परीक्षण 22 अगस्त से निर्धारित था, जिसे संशोधित कर नई सूचना जारी की गई है. संशोधित सूचना में कहा गया है कि 22 अगस्त 2024 से 25 अगस्त 2024 तक के शारीरिक दक्षता परीक्षा के अभ्यर्थियों का परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश पत्र यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-tribal-indigenous-organization-took-to-the-streets-to-enforce-bharat-bandh/">रांची

: भारत बंद कराने सड़क पर उतरा आदिवासी मूलवासी संगठन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही