Search

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ट्रेनिंग की भौतिक समीक्षा करेंः के. रवि कुमार

Ranchi: निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलों के पुलिस पोस्टल बैलेट एवं पोस्टल बैलेट सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ शनिवार को समीक्षा बैठक की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे. इसे लेकर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्र में 85 साल से अधिक अथवा वैसे दिव्यांग मतदाता जो घर से मतदान करना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म 12 D उपलब्ध करा दें. रवि कुमार ने कहा कि अनुपस्थित वोटर, जो पोस्टल बैलट से मतदान की अर्हता रखते हैं और इच्छुक हैं, उन मतदाताओं को फॉर्म 12 अथवा 12 D अवश्य उपलब्ध करा दें. उन्होंने समीक्षा के क्रम में कहा कि सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने के लिए इच्छुक मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा दें. उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से निर्वाचन कार्य में लगे सहायक पुलिस कर्मियों के मतदान की भी व्यवस्था करा लिया जाए, जिससे कर्तव्य पर रहते हुए वह अपने मताधिकार से वंचित न हों. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी जिले में मतदान कर्मियों का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ट्रेनिंग की भौतिक समीक्षा अवश्य करें. इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि मतदान कर्मियों को ईवीएम क्लोजिंग डाटा संग्रहण का संपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त हो, जिससे मतगणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संशय की स्थिति उत्पन्न न हो. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि सभी जिले में होम वोटिंग एवं निर्वाचन में लगे मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया का कलेंडर जारी किया गया है. इस कैलेंडर का अनुपालन करते हुए पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें. कहा कि 85 वर्ष से अधिक के अथवा दिव्यांग मतदाता, जो मतदान केंद्र तक आने में अक्षम हैं, उनके लिए होम वोटिंग की व्यवस्था करनी है. इसे लेकर बीएलओ द्वारा चिह्नित मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा दें. उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एक टॉल फ्री नंबर दे दें, जिससे होम वोटिंग के लिए यदि कोई इच्छुक मतदाता है, तो वह संपर्क कर फॉर्म उपलब्ध कराने को कह सकें. इस अवसर पर अवर सचिव घनश्याम प्रसाद सहित पुलिस पोस्टल बैलेट एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पोस्टल बैलेट सेल के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -  प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-wrote-a-letter-to-the-people-of-wayanad-before-the-by-elections-said-we-all-are-courageous/">प्रियंका

गांधी ने उपचुनाव से पहले वायनाड की जनता को लिखी चिट्ठी, कहा – आपसब हैं हिम्मती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp