Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिजिकल एजुकेशन के 1808 टीचर्स के पद हैं सृजित, कार्यरत हैं सिर्फ 884

Advertisement
Advertisement
Satya Sharan Mishra Ranchi : नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा (फिजिकल एजुकेशन) के शिक्षकों के पद का प्रावधान किया गया है. छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हर स्कूल में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य है. लेकिन झारखंड में इन शिक्षकों की भारी कमी है. प्राइमरी और प्लस टू स्कूलों में तो शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद ही नहीं हैं, जबकि राज्य में चल रहे 2326 मिडिल स्कूलों में सिर्फ 1808 पद सृजित हैं. इसमें भी आधे पद खाली हैं. कुल 884 शिक्षक ही कार्यरत हैं. 168 शिक्षकों के लिए जेपीएससी ने अनुशंसा की है. यह बहाली होने के बाद भी 756 पद खाली ही रहेंगे. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/bihar-teacher-recruitment-examination-candidates-created-ruckus-due-to-non-biometric-test/">बिहार

शिक्षक भर्ती परीक्षा : बायोमेट्रिक जांच नहीं होने से अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

पहली से 11वीं तक शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

2020 में शिक्षा विभाग ने शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई को अनिवार्य करने का फैसला लिया था. मैट्रिक-इंटर में भी शारीरिक शिक्षा को लेकर अलग से पेपर का प्रस्ताव था. प्राथमिक से प्लस टू तक फिजिकल एजुकेशन अनिवार्य करने को लेकर तत्कालीन शिक्षा समिति के निर्देश पर कमेटी भी बनी थी. दूसरे राज्यों का अध्ययन भी किया गया था. कमेटी ने पहली से दसवीं तक शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय और प्लस टू में वैकल्पिक विषय के रूप में रखने की अनुशंसा की थी. 36038 स्कूलों में एक-एक फिजिकल एजुकेशन टीचर नियुक्त करने का भी प्रस्ताव दिया था. लेकिन यह सब नहीं हो पाया. जितने पद सृजित हैं उसे ही विभाग अबतक नहीं भर पाया है.

स्वीकृत पदों पर नियुक्ति के लिए निकलेगा विज्ञापन

शिक्षा विभाग का कहना है कि जल्द ही स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों सहित अन्य स्वीकृत पदों पर नियुक्ति शुरू की जाएगी. इन विषयों के स्वीकृत खाली पदों पर नियुक्ति के लिए विभाग को जेएसएससी से अनुशंसा प्राप्त हुई है. नियुक्ति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. इसे भी पढ़ें -BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही