Search

 
 
 

Ramgarh News: होमगार्ड भर्ती को लेकर फिजिकल टेस्ट 23 अक्टूबर से, डीसी ने किया निरीक्षण

Ramgarh News: अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, तथा दौड़ ट्रैक सहित मैदान की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
 
पदाधिकारियों को निर्देश देते डीसी

Ramgarh News: रामगढ़ जिला अंतर्गत गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के सफल एवं पारदर्शी संचालन को लेकर डीसी ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया.

 

परीक्षा की समय-सारणी 

दुलमी प्रखण्ड के कुल 2043 अभ्यर्थियों में से पुरुष अभ्यर्थियों (1113) की परीक्षा 24.10.2026 को तथा महिला अभ्यर्थियों (930) की परीक्षा 25.10.2026 को होगी.

मांडू प्रखण्ड के कुल 2619 अभ्यर्थियों में पुरुष (1479) की परीक्षा 26.10.2026 को एवं महिला (1140) की परीक्षा 27.10.2026 को आयोजित की जाएगी. 

पतरातू प्रखण्ड के कुल 2264 अभ्यर्थियों के तहत पुरुष (1344) 28.10.2026 को और महिला (920) 29.10.2026 को परीक्षा में भाग लेंगे.

रामगढ़ प्रखण्ड के कुल 918 अभ्यर्थियों (पुरुष 490 एवं महिला 428) की शारीरिक परीक्षा 30.10.2026 को होगी.

गोला प्रखण्ड के कुल 3349 अभ्यर्थियों में से पुरुष अभ्यर्थियों (1910) की परीक्षा 31.10.2026 को तथा महिला अभ्यर्थियों (1439) की परीक्षा 02.11.2026 को निर्धारित है.

चितरपुर प्रखण्ड के कुल 480 अभ्यर्थियों (पुरुष 282 एवं महिला 198) की परीक्षा भी 02.11.2026 को ही संपन्न होगी.

शहरी गैर तकनीकी क्षेत्र के कुल 2592 अभ्यर्थियों में पुरुष अभ्यर्थियों (1250) की परीक्षा 03.11.2026 को तथा महिला अभ्यर्थियों (1342) की परीक्षा 04.11.2026 को आयोजित की जाएगी. 

शहरी तकनीकी क्षेत्र के कुल 1026 अभ्यर्थियों (पुरुष 843 एवं महिला 183) की शारीरिक जांच परीक्षा 05.11.2026 को आयोजित की जाएगी.


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. शारीरिक जांच परीक्षा प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से सिद्धू कान्हू मैदान, रामगढ़ में आयोजित की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही