Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, युवक-युवती की मौत

Chandwa : रांची-चतरा मार्ग पर चंदवा थाना क्षेत्र के कुजरी में शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई. पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर युवक-युवती बालूमाथ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चंदवा की ओर आ रहे अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. पिकअप की टक्कर से दोंनो सड़क पर गिर और पिकअप बाइक चालक को रौंदता हुये मौके से फरार हो गया. हादसे में घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया, वहीं गंभीर रूप से जख्मी युवती को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थय केंद्र चंदवा पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसने भी दम तोड़ दिया. दोनों के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान उपेंद्र उरांव (पिता करमा उरांव, घुटाम, चीरु हेरहंज, लातेहार) और सोनी कुमारी (पांकी, पलामू) के रूप में की गई. ग्रामीणों ने वाहनों के गति नियंत्रण की मांग की है. इसे भी पढ़ें : तालाब">https://lagatar.in/read-big-news-of-jharkhand-and-country-and-world-in-your-own-newspaper-shubham-sandesh/">तालाब

भरे, बेच डाली जमीन।।वेतन बढ़ाइये सरकार।।लोकसभा महज 66 मिनट चली।।सिसोदिया की बढ़ी हिरासत अवधि।।समेत कई खबरें पढ़ें आपके अपने अखबार “शुभम संदेश” में।।
हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों के शव लेने के लिए परिजन शनिवार की सुबह ही पहुंच गए थे. मगर दोपहर के 2 बजे तक शव परिजनों को नहीं दिया गया, न ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. हेरहंज के उपप्रमुख ने लातेहार डीसी भोर सिंह यादव को घटना की सूचना दी. डीसी के हस्तक्षेप के बाद लगभग सवा तीन बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने लातेहार सदर अस्पताल भेजा. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-home-guard-dsp-suspends-commander/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : होमगार्ड डीएसपी ने कमांडर को किया सस्पेंड

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही