Search

 
 
 

पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर, रिम्स रेफर

 
Balumath : रांची- चतरा मुख्य मार्ग टमटमटोला के पेट्रोल पम्प के पास रविवार को एक अज्ञात पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. बताया जाता है कि रामधनी उरांव अपने पुत्र रिंकू उरांव के साथ एक बाइक पर सवार होकर बारियातू हिसरी से बालूमाथ आ रहे थे. टमटमटोला पेट्रोल पंंप के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी. इसमें दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को रिम्स रेफर कर दिया. (पलामू की खबरों के लिए यहां क्लिक करें) इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-9-dead-11-unconscious-due-to-gas-leak-in-gyaspura-affected-area-sealed/">पंजाब

: ग्यासपुरा में गैस लीक होने से 9 की मौत, 11 बेहोश, प्रभावित इलाका सील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही